गाजीपुर, अगस्त 7 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) दिलदारनगर ने ऑपरेशन सतर्क के तहत कार्रवाई करते हुए दिलदारनगर स्टेशन से 20802 नई दिल्ली-इस्लामपुर डाउन मगध एक्सप्रेस से 60.360 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। इस मामले में बिहार के चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद शराब की कीमत 50,230 रुपये बताई गई है। दिलदारनगर के आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि शुक्रवार को स्टेशन पर गश्त और चेकिंग के दौरान दिलदारनगर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची मगध एक्सप्रेस की सामान्य बोगी की तलाशी ली गई। इस दौरान चार युवक बैग और झोलों में शराब लेकर संदिग्ध अवस्था में मिले। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: हावड़ा-गया एक्सप्रेस से 40 केन अवैध बीयर बरामद पूछताछ में बताया कि उत्तर प्रदेश से शराब खरीदकर बिहार ले जाकर अधिक कीमत पर ब...