मिर्जापुर, फरवरी 24 -- मिर्जापुर, संवाददाता। इस्लामपुर से नई दिल्ली जा रही मगध एक्सप्रेस में यात्रा कर रही गर्भवती ने सोमवार की रात बच्चे को जन्म दिया। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव होने पर पुलिस ने जच्चा बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां दोनों स्वस्थ है। आरपीएफ प्रभारी चमन तोमर ने बताया कि रात लगभग पौने एक बजे सूचना मिली कि मगध एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का प्लेटफार्म नंबर तीन पर ठहराव होने पर पुलिस ने अटेंड किया। महिला के साथ में उसका पति और दो बच्चे थे। रेलवे चिकित्सक ने स्टेशन पर प्राथमिक उपचार किया। उसके बाद जच्चा बच्चा दोनों को मंडलीय अस्पताल भेज दिया गया। महिला का नाम पूर्णिया देवी पति सुधीर मांझी 35 वर्ष है। वह लालपुर थाना कंवाकोल जिला नवादा (बिहार) की न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.