मगध आम्रपाली में कोयले की डिस्पैच में 50 फीसदी गिरावट
चतरा, अगस्त 30 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। सीसीएल के सबसे कामधेनु आम्रपाली और मगध कोल परियोजना में बारिश के कारण कोयले की डिस्पैच का ग्राफ 50 फीसदी गिर गया है। 15 दिन पहले दोनों परियोजना से जहां हर रोज 1.30 लाख टन कोयले की डिस्पैच होती थी वहीं गिर कर 60 से 70 हजार टन हो गयी है। इससे सीसीएल के दरभंगा हाउस चिंतित हैं। बताया गया कि आम्रपाली में बारिश से पूर्व जहां हर रोज 80 से 85 हजार टन कोयले की डिस्पैच पावर प्लांटो के लिए होती थी वहीं घटकर 40 से 45 हजार टन हो गयी। जिस शिवपुर साइडिंग से हर रोज 15 रैक कोयले की डिस्पैच होती थी वह 5 से 8 रैक पर सिमट गयी। चार दिन पूर्व एक दो रैक कोयले की डिस्पैच हुआ।जबकि मगध में जहां पहले 50 से 55 हजार टन कोयले की डिस्पैच रोज होती थी वह घटकर 20 से 25 हजार पर सिमट गयी। आम्रपाली परियोजना पदाधिकारी का कहना है कि बारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.