चतरा, मार्च 31 -- टंडवा, प्रतिनिधि। सीसीएल की कामधेनु मगध और आम्रपाली ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में लगभग 36 मिलियन टन कोयला उत्पादन कर सीसीएल को लगभग तीन हजार करोड़ का शुद्ध मुनाफा दिया है। वैसे निर्धारित लक्ष्य की तुलना में आम्रपाली लगभग आठ मिलियन टन कोयला उत्पादन नहीं कर पाई, इसके बावजूद उसने 1300 करोड़ का मुनाफा कमाया है।मगध के जीएम चितरंजन कुमार और आम्रपाली के महाप्रबंधक संजीव कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर देश में मगध-आम्रपाली का डंका बजा है। जानकारी के अनुसार, मगध ने वित्तीय वर्ष 25-26 में लगभग 20 मिलियन टन यानी दो सौ लाख टन कोयला 365 दिनों में उत्पादित किया है। एक अप्रैल से लेकर 31 मार्च तक 18.84 मिलियन टन कोयला बेचकर लगभग 1700 करोड़ का मुनाफा जीएम चितरंजन और पीओ एस. सत्यनारायणा ने देश को दिया। मगध में उत्खनन कंपनी वीपीआर के आपसी ता...