चतरा, मार्च 31 -- टंडवा निज प्रतिनिधि सीसीएल के मगध आम्रपाली और चंद्रगुप्त कोल परियोजना को नये वित्तीय साल 2026-27 में लगभग 53 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य मिला है। सीसीएल के अनुसार इसमें मगध को 24 मिलियन टन यानी 240 लाख टन, आम्रपाली को 24.5 मिलियन यानी 245 लाख टन तथा चंद्रगुप्त कोल परियोजना को 4.5 मिलियन अर्थात 45 लाख टन कोयला आगामी 365 दिनों में करना है। बताया गया कि 25-26 में मगध को 20 एमटी करना था जबकि आम्रपाली को 28 एमटी तथा चंद्रगुप्त को 3 एमटी था। पिछले साल की तुलना में मगध को 4 एमटी अधिक कोयला है।जबकि आम्रपाली को साढ़े तीन एमटी कम लक्ष्य मिला। इस संबंध जीएम संजीव कुमार और मगध जीएम चितरंजन कुमार ने मिले लक्ष्य की पुष्टि की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.