अयोध्या, अप्रैल 1 -- अयोध्या। रामनगरी की 84 कोसी परिक्रमा बैसाख कृष्ण प्रतिपदा पर शुक्रवार को मखौड़ा धाम बस्ती से शुरू होगी। इस परिक्रमा के लिए गुरुवार को अयोध्या से अलग-अलग जत्थों में श्रद्धालु गण मखौड़ा धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। अयोध्या 84 कोसी परिक्रमा एवं धर्मार्थ सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत गया दास ने बताया कि उनके जत्थे में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु नरोत्तम मंदिर रायगंज से अपराह्न तीन बजे मखौड़ा धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। यह श्रद्धालु पैदल यात्रा कर मखौड़ा में रात्रि विश्राम करेंगे और पुनः प्रातः काल परिक्रमा शुरू करेंगे। उधर हनुमान मंडल के तत्वावधान में श्रद्धालु गण कारसेवक पुरम से बस द्वारा प्रस्थान करेंगे। वहीं सदगुरु सेवा मंडल के तत्वावधान में श्रद्धालु सदगुरु सदन गोलाघाट से निकलेंगे। बताया गया कि 23 दिनों तक...