बस्ती, अप्रैल 4 -- बस्ती। बैशाख कृष्णपक्ष प्रतिपदा की भोर में मखौड़ाधाम और लालगंज मनवर कुआनो संगम पर मोक्ष की कामना लिए साधु, संत और गृहस्थों ने स्नान किया। मखौड़ाधाम के रामजानकी मंदिर और लालगंज के मोक्षेश्वरनाथ मंदिर में पूजन-अर्चन कर हवन किया। लालगंज और मखौड़ा धाम के मनवर मेले के दूसरे दिन काफी संख्या में लोग मेला देखने पहुंचे। मखौड़ाधाम में मिट्टी के सामान, सुराही, मटकी, हांडी आदि की बिक्री हुई।कानपुर के बने लोहे की चलनी, झन्ना, सूपा, पौना और अन्य सामान बिके। लालगंज के मनवर मेले में केले का अलग से मेला लगा। यहां पर तराई क्षेत्र के कई जिलों से कई ट्रक केले बिकने के लिए पहुंचे थे। लकड़ी का अलग मेला लगा। यहां तख्त, चारपाई के पावा व पाटी, लकड़ी के अन्य घरेलू सामान आदि की खूब बिक्री हुई। लोहे के सामानों के मेले में कड़ाही, कल्छुल के साथ तमाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.