बगहा, जनवरी 9 -- मझौलिया,एक प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर स्थित तालाब में मखाना सह मछली पालन शुरू किया गया है। केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया इस नवाचार के लिए मखाना की सबसे उन्नत और लोकप्रिय किस्म 'स्वर्ण वैदेही' का चयन किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि केंद्र के तालाब में इस किस्म के बीजों का सफल बुवाई कार्य संपन्न हो चुका है। 'स्वर्ण वैदेही' किस्म उच्च उत्पादन क्षमता और कम समय में तैयार होने की विशेषता के कारण वैज्ञानिकों और किसानों की पहली पसंद बनी हुई है। इस प्रदर्शन इकाई का मुख्य उद्देश्य जिले के किसानों को मखाना उत्पादन की आधुनिक तकनीक से अवगत कराना और उन्हें जागरूक करना है। मखाना और मछली पालन का एकीकृत मॉडल किसानों के लिए बेहद लाभदायक है। जिले के भौगोलिक परिदृश्य को देखते हुए यह तकनीक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.