दरभंगा, फरवरी 28 -- दरभंगा। राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र, दरभंगा में शनिवार को संस्थान का 25वां स्थापना दिवस सह राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में आइसीएआर, नई दिल्ली के उप महानिदेशक डॉ. एसएन झा ने कहा कि मिथिला की सांस्कृतिक फसल मखाना अब विज्ञान और तकनीक के बल पर वैश्विक सुपरफूड के रूप में स्थापित हो चुकी है। उन्होंने मखाना पॉपिंग मशीन को यंत्रीकरण का निर्णायक मोड़ बताते हुए बिहार में राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की स्थापना, निर्यात के लिए एचएसएन कोड प्राप्ति तथा संस्थान को राष्ट्रीय दर्जा मिलने को महत्वपूर्ण उपलब्धियां बताया और वैज्ञानिकों से निरंतर नवाचार के माध्यम से संस्थान को आईसीएआर का अग्रणी केंद्र बनाने का आह्वान किया। संस्थान के निदेशक डॉ. नचिकेत कोतवालीवाले ने कहा कि राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र के शोध एवं तकनीकी प्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.