पटना, अप्रैल 6 -- कृषि विभाग के उद्यान निदेशालय को मखाना वैल्यू चेन के लिए प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक इनोवेटिव प्रोडक्ट/सर्विस अवार्ड-2026 मिला है। यह पुरस्कार इंस्टीट्यूट ऑफ डायरेक्टर्स (आईओडी) द्वारा प्रदान किया जाता है। इसका चयन भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस उदय यू. ललित की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय जूरी द्वारा किया गया है। इस पुरस्कार की ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र जल्द ही नयी दिल्ली में आयोजित विशेष समारोह में प्रदान किया जाएगा। संस्था आईओडी की ओर से 4 अप्रैल को जारी पत्र में इसकी आधिकारिक सूचना दी गयी है।अवार्ड मिलने पर कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने उद्यान निदेशालय के निदेशक अभिषेक कुमार सहित पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान राज्य के किसानों, वैज्ञानिकों, अधिकारियों और सभी संबंधित हितधारकों के सामूहिक प्रयासों का परिणा...