मऊ, मार्च 11 -- मऊ, संवाददाता। रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र, पिलखी पर उद्यान विभाग की ओर से 100 किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जनपद मऊ में तालाबों और प्रचुर जल स्रोतों की उपलब्धता का मत्स्य पालन के साथ-साथ अतिरिक्त आय बढ़ाने के लिए मखाना की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया गया।कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अधिकारी डा.विनय कुमार सिंह ने मखाना की खेती के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मखाना सुपर फूड के रूप में अपनी वैश्विक पहचान और मांग बना चुका है। जिसमें पूरे भारत वर्ष में बिहार राज्य 80 प्रतिशत से अधिक उत्पादन कर रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के लिए जल स्रोतों जैसे तालाबों में मखाना और सिंघाड़ा की खेती करते हुए किसान ज्यादा लाभ कमा सकते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.