एटा, मार्च 27 -- ब्लॉक अवागढ, निधौलीकलां क्षेत्र में सिंघाड़ा उत्पादन करने वाले किसानों को एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत अनुदान प्रदान किया जा रहा है। मखाना-ड्रैगन फ्रूट-स्ट्रॉबेरी-सिंघाड़ा उत्पादन करने वाले किसानों को भी योजना के तहत अनुदान प्रदान किया जाएगा। इसके लिए किसानों को जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में पंजीकरण कराना होगा। जिला उद्यान अधिकारी सुघर सिंह ने बताया कि ब्लॉक अवागढ़, निधौलीकलां क्षेत्र में सिंघाड़ा उत्पादन करने वाले कृषकों को Rs.30 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर, मखाना उत्पादन को 40 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदान का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि सिंघाड़ा का उत्पादन खेतों में लगभग 16 से 20 टन प्रति हेक्टेयर, तालाब विधि से 10 से 12 टन प्रति हेक्टेयर प्राप्त होता है। जबकि मखाना बीज का उत्पादन करीब 20 से 25...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.