पूर्णिया, मई 22 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया पूर्व प्रखंड के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत खखरेली गांव के समीप शुक्रवार को मखाना खेत से करीब 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान समाचार प्रेषण तक नहीं हो सकी थी। बताया जा रहा है कि एक स्थानीय महिला घास काटने के लिए मखाना खेत गई थी। इसी दौरान उसकी नजर खेत में पड़े शव पर पड़ी। महिला ने इसकी सूचना आसपास के ग्रामीणों को दी। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदीन राम, एसआई नितिन कुमार एवं एएसआई परमजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही ...