मखाना खेती की तकनीक सीखने पहुंचे मणिपुर के किसान, पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
पूर्णिया, अप्रैल 17 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि।भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय पूर्णिया में गुरुवार से 'मखाना की खेती की तकनीक' विषय पर पांच दिवसीय अंतर्राज्यीय प्रशिक्षण सह परिभ्रमण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। यह प्रशिक्षण 20 अप्रैल तक चलेगा। महाविद्यालय के पीआरओ डॉ. आशीष रंजन ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में मणिपुर राज्य से 15 प्रगतिशील किसान तथा उद्यान एवं मृदा संरक्षण विभाग के 10 पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य मणिपुर के किसानों और अधिकारियों को मखाना उत्पादन की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना है, ताकि वहां भी इसकी खेती को बढ़ावा दिया जा सके। यह भी पढ़ें- डॉ. कलाम कृषि कॉलेज में मना उत्कृष्टता उत्सव सह अधिष्ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.