रुडकी, अप्रैल 15 -- लक्सर, संवाददाता । प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से मखाना की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में लक्सर तहसील क्षेत्र के गंगदासपुर बालावाली गांव में मनिगाछी एफपीओ द्वारा मखाना खेती के पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कृषि मंत्री ने कहा कि मखाना की खेती किसानों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है और इससे उन्हें बेहतर आय के अवसर मिलेंगे। कार ने 143.16 लाख रुपये की कार्ययोजना को मंजूरी दी है। इस दौरान कई अधिकारी व किसान उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- विदेशी विशेषज्ञों ने प्रदेश के अधिकारियों को सिखाया कृषि निर्यात के गुर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...