मखाना की खेती के लिए प्रशिक्षण चार जुलाई से
प्रयागराज, जुलाई 3 -- प्रयागराज, संवाददाता। उद्यान विभाग की ओर से मखाना विकास योजना के तहत चार और पांच जुलाई को दो दिवसीय मखाना खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रयागराज को तालाब विधि से 28 हेक्टेयर क्षेत्र में मखाना खेती का लक्ष्य मिला है। इच्छुक किसान विकास भवन स्थित जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय (कक्ष संख्या-85) में संपर्क कर प्रशिक्षण और योजना की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।जिला उद्यान अधिकारी मेवा लाल ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए किसान के नाम उपयुक्त भूमि होना जरूरी है। साथ ही औद्यानिक फसलों की प्रारंभिक तकनीकी जानकारी और विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य होगा। लाभार्थियों का चयन प्रथम आवक-प्रथम पावक के आधार पर किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.