दरभंगा, जुलाई 19 -- राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र, दरभंगा तथा भारतीय गुणवत्ता परिषद के संयुक्त तत्वावधान में किसान समृद्धि-गुणवत्ता मंथन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य मखाना क्षेत्र में गुणवत्ता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, जमीनी चुनौतियों की पहचान करना तथा किसानों, वैज्ञानिकों, उद्यमियों एवं नीति निर्माताओं के बीच संवाद स्थापित कर गुणवत्तापूर्ण एवं प्रतिस्पर्धी मखाना मूल्य श्रृंखला के लिए कार्ययोजना तैयार करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. नचिकेत कोतवालीवाले तथा भारतीय गुणवत्ता परिषद् के संयुक्त निदेशक अमित सिंह ने किया। डॉ. नचिकेत कोतवालीवाले ने कहा कि मखाना मूल्य श्रृंखला के प्रत्येक स्तर पर गुणवत्ता बनाए रखने से किसानों को बेहतर मूल्य मिलने के साथ भारतीय मखाने की व...