दरभंगा, मार्च 5 -- दरभंगा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से अपने जन्म दिवस पांच मार्च को प्रेम-सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए पौधरोपण की अपील पर राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र, दरभंगा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार ने संस्थान परिसर में पौधरोपण कर इस पहल का स्वागत किया। उन्होंने इसे पर्यावरणीय जिम्मेदारी को जनआंदोलन में बदलने वाली दूरदर्शी पहल बताया। डॉ. कुमार ने कहा कि आज जलवायु परिवर्तन, वायु प्रदूषण, भू-जल संकट और बढ़ते तापमान जैसी चुनौतियां पूरी दुनिया के सामने गंभीर रूप से खड़ी हैं। इन चुनौतियों से निपटने में पौधरोपण सबसे सरल, सुलभ और प्रभावी उपायों में से एक है। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया हर एक वृक्ष जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच दीर्घकालिक विकास और पर्यावरणीय सुरक्षा की ठोस गारंटी है।डॉ. कुमार ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.