मखाना, मक्का के साथ सब्जियां और जैविक उत्पादों के निर्यात की काफी संभावनाएं
पटना, जून 19 -- बिहार में मखाना, मक्का के साथ-साथ कई चीजों के निर्यात की काफी संभावनाएं हैं। इनमें सब्जियां, जैविक उत्पाद सहित कई चीजें शामिल हैं। अहमदाबाद के निर्यात विशेषज्ञ और कलस्टर पल्स इकोनॉमिक डेवलपमेंट के अध्यक्ष डॉ. जगत शाह ने बिहार में निर्यात की संभावनाओं पर एक रिपोर्ट बिहार औद्योगिक संघ (बीआईए) को सौंपी है। साढ़े नौ हजार करोड़ रुपये का हुआ है निर्यात : निर्यात विशेषज्ञ डॉ. शाह बताते हैं कि केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वाणिज्यक जानकारी एवं सांख्यिकी निदेशालय की ओर से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बीते वित्तीय वर्ष बिहार का कुल निर्यात साढ़े नौ हजार करोड़ का रहा। इसमें सबसे अधिक योगदान मक्का और उससे जुड़े उत्पाद का रहा। बिहार से बीते वर्ष 3 हजार करोड़ का मक्का निर्यात किया गया। इसके बाद मखाना का निर्यात डेढ़ हजार करोड़ का रहा। शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.