मखाना,मत्स्य व प्राकृतिक खेती से बढ़ाएं आय : वैज्ञानिक
मधुबनी, जून 17 -- खजौली, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के किसान भवन सभागार में बुधवार को खरीफ महाअभियान सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख कुमारी उषा, बीडीओ लवली कुमारी, बीएओ यास्मीन बानो एवं विलट प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत खेती के साथ-साथ मखाना, केला, मत्स्य पालन, पशुपालन, मधुमक्खी पालन एवं उद्यानिकी से आय बढ़ाने के गुर बताए गए। विशेषज्ञों ने किसानों को धान की मेड़ पर अरहर एवं मक्का की खेती करने की सलाह दी। साथ ही रासायनिक उर्वरकों का कम उपयोग कर प्राकृतिक खेती अपनाने पर जोर दिया। कृषि विज्ञान केंद्र, बेनीपट्टी के वरीय वैज्ञानिक डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि खेती में विविधीकरण अपनाकर किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। उन्होंने आधुनिक कृषि तकन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.