औरंगाबाद, फरवरी 7 -- दाउदनगर प्रखंड के मखरा गांव में प्रशासन द्वारा 48 भूमिहीन महादलित परिवारों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिए जाने से ग्रामीणों में गहरी चिंता व्याप्त है। बताया गया है कि गांव में आहार, पिंड, पोखरा और करहा की जमीनों पर कुल 74 परिवारों द्वारा अतिक्रमण किया गया है, जिसमें 48 परिवारों का अतिक्रमण स्थायी और 26 परिवारों का अतिक्रमण अस्थायी श्रेणी में है। मामले को लेकर मखरा निवासी रामाधार शर्मा द्वारा वर्ष 2025 में पटना उच्च न्यायालय में अतिक्रमण से संबंधित वाद दायर किया गया था। इसके बाद अंचल कार्यालय द्वारा अंचल अधिकारी के स्तर से अतिक्रमण वाद की कार्रवाई शुरू की गई। इसी क्रम में स्थायी अतिक्रमण से जुड़े 48 ग्रामीणों को पहला नोटिस जारी किया गया है। नोटिस से प्रभावित महिला एवं पुरुष ग्रामीण शनिवार को अपना-अपना लिखित जवाब लेकर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.