झांसी, फरवरी 10 -- मखमली-मुलायम टेडी ने अजीजों के खिलाए चेहरे परवान चढ़ा वेलेंटाइन-डे वीक, आज मनाया जाएगा 'प्रॉमिस-डे' बुजुर्गवारों ने भी नाती-नातिन के साथ टेडी-बियर डे को किया सेलीब्रेट फोटो नंबर 23 गिफ्ट की दुकान पर खरीदारी करते लोग। झांसी, संवाददाता वेलेंटाइन-डे वीक परवान पर है। मंगलवार को हंसते-खिलखिलाते चेहरों के बीच टेडी-बियर-डे मनाया गया। दोस्तों ने अजीजों के समक्ष खूबसूरत टेडी बढ़ाए और इसे अपने अंदाज में सेलीब्रेट किया। वहीं दादा-दादी, नाना-नानी ने भी अपने नाती-नातिन के साथ रुई-मखमली टेडी गिफ्ट कर इस दिन को मनाया। बाजारों में कपल टेडी, डुअल हार्ट शेप टेडी बियर की डिमांड रही। वहीं बुधवार को दोस्तों के बीच दोस्ती मजबूत करने का वादा होगा और प्रॉमिस-डे मनाया जाएगा। शनिवार को शहर के सीपरी, सदर, बड़ाबाजार, नगरा, नैनागढ़, बिसाती बाजार, नरिया...