मखमंद्रो बाजार से किसान की बाइक चोरी
रांची, मई 12 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मखमंदरो बाजार टांड़ से सोमवार को सब्जी बेचने आए किसान की बाइक चोरी हो गई। इस संबंध में चितरकोटा छोटका टोली निवासी साधो उरांव ने मंगलवार को चोरों के खिलाफ रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार साधो उरांव ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 8:15 बजे वे अपनी बाइक से सब्जी बेचने मखमंदरो बाजार टांड़ गए थे। सब्जी बेचने के बाद बाइक खड़ी कर कपड़ा और अन्य सामान खरीदने चले गए। करीब 8:40 बजे लौटने पर बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चल सका। रातू पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.