पीलीभीत, मई 18 -- डीजल-पेट्रोल और सीएनजी के दामों में आए उछाल के बाद इसका असर सैर सपाटे और खानपान भी पड़ेगा। इस बार आउटिंग हो या समर वैकेशन में घूमना फिरना। हर तरह से महंगाई के असर से कोई अछूता नहीं रहेगा। होटल हो या रेस्टोंरेंट इसमें इसमें स्वाद जो लाजवाब रहता था उसमें कहीं न कहीं महंगा स्वाद जायका बिगाड़ सकता है। होटल-रेस्टोंरट ने मेन्यू बदलने की तैयारी कर ली है। अब तक जहां हाफ प्लेट और फुल प्लेट का कांसेप्ट चल रहा था। तो वहीं अब इसके दामों को लेकर विचार मंथन होने लगा है। इसमें बताया जा रहा है कि जब दूध, चीनी और मक्खन आदि पर दामों में इजाफा हो चुका है तो ऐसा नहीं हो सकता है कि खाद्य पदार्थों के दामों में इजाफा न हो। होटलों में अब तक 140 रुपये में मिल रही दाल मखनी में दस फीसदी और मटर पनीर में दस से पंद्रह रुपये बढ़ाने की तैयारियां कर ली ...