पूर्णिया, जून 30 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी थाना पुलिस ने मखनाहा गांव में हुए चर्चित हत्याकांड का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक सुशील कुमार शर्मा की हत्या के आरोप में उसके दो सगे छोटे भाइयों वकील शर्मा और बाबुल कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम ने बताया कि 28 जून की अहले सुबह सूचना मिली थी कि मखनाहा गांव के वार्ड संख्या-7 में दो भाइयों ने अपने बड़े भाई सुशील कुमार शर्मा की हाथ-पैर बांधकर तलवार और दबिया से निर्मम हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम की सहायता से वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए गए। मृतक की पत्नी कविता देवी के आवेदन पर बनमनखी थाना कांड संख्या-...