आरा, मार्च 9 -- सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड के पेउर गांव स्थित मखदूमिया मस्जिद में रमजान के पवित्र महीने के अवसर पर पढ़ी जा रही तरावीह की नमाज रविवार की रात मुकम्मल कर ली गई। तरावीह की नमाज हाफिज सबा करीम साहब ने मुकम्मल कराई। इस मौके पर मस्जिद में गांव के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में डॉ. मोख्तार अहमद, मो. पिंटू, मिस्टर अहमद, बाबू अफजल, आफताब, मो. अरमान, आसिफ समेत दर्जनों लोग शामिल हुए। तरावीह मुकम्मल होने के बाद हाफिज सबा करीम ने गांव की खुशहाली, आपसी भाईचारे और मुल्क में अमन-चैन के लिए विशेष दुआ की। साथ ही उन्होंने रमजान महीने की फजीलत और इसकी अहमियत पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर गांव के लोगों की ओर से हाफिज सबा करीम को नजराना के रूप में 81 हजार रुपये भेंट कर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...