मेरठ, फरवरी 10 -- हस्तिनापुर। वन विभाग द्वारा हस्तिनापुर वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में मखदूमपुर गंगा घाट पर 54 घड़ियाल शावकों को गंगा में छोड़ा है। यह कदम गंगा के पारिस्थितिकी तंत्र को संरक्षित करने और लुप्त प्राय: घड़ियाल प्रजातियों की आबादी को बढ़ावा देने के चल रहे प्रयासों का हिस्सा है। इससे पूर्व भी अनेक चरणों में लगभग 973 घड़ियाल शावक छोड़े जा चुके हैं। सोमवार को वन विभाग द्वारा गंगा के पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण एवं सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से घड़ियाल पुनर्वास केंद्र कुकरैल, लखनऊ से लाए गए 54 घड़ियाल शावकों को छोड़ा गया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि घड़ियाल गंगा की जैव विविधता का महत्वपूर्ण अंग हैं और उनका संरक्षण नदी के स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र के लिए आवश्यक है। इस प्रकार के नियमित विमोचन कार्यक्रमों से घड़िय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.