सीवान, मई 22 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के नगवां गांव में मखदुम बाबा के मजार - शरीफ पर सालाना उर्स के मौके पर बुधवार की शाम फैजाने औलिया कान्फ्रेंस व उर्स मुकद्दस हुजूर मखदुम शाह रहमतुल्लाह अलैह का आयोजन किया गया। इसके लिए कमेटी द्वारा दरगाह शरीफ को रंग बिरंगे लाईट से सजाया गया था। उर्स के मौके पर बाहर से आए जायरीन व स्थानीय लोगों ने मजार शरीफ पर चादरपोशी करके अकीदत का नजराना पेश किया और मन्नतें मांगी। मजार शरीफ के आसपास अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। बाहर से आने वाले लोगों की भीड़ यह बता रही थी कि यहां पर आने वाले हर अकीदतमंद की मुराद पूरी होती है।

कांफ्रेंस का आयोजन नमाजे ईशा के बाद कांफ्रेंस का आगाज कुरान की तिलावत के साथ हुआ। इसके बाद ताहिदअख्तर मितवाही आजमगढ़ ने कहा कि हमारे बुजुर्गों ने हमेशा शांति का पैगाम दिया गय...