चंदौली, फरवरी 28 -- चंदौली। क्षेत्र के मखदुमाबाद लौंदा स्थित जामा मस्जिद में शुक्रवार की कुरआन तरावीह मुकम्मल हुई। रमजान माह के चांद रात से शुरू कुरआन तरावीह हाफिज अंसार अहमद ने अदा करायी। इस दौरान कौम और मुल्क की तरक्की, अमन-चैन, सलामती और खुशहाली के लिए दुआएं की गई। वहीं रमजान माह की फजीलत बयान की गई। हाफिज अंसार अहमद ने कहा कि माह-ए-रमजान रहमतों, बरकतों और फजीलतों वाला महीना है। इस मुकद्दस महीने में पांच वक्त की नमाज पढ़ने के साथ ही अधिक से अधिक इबादत और खूब तिलावत करने पर जोर दिया गया है। कहा कि तरावीह मुकम्मल होने का यह मतलब नहीं कि अब तरावीह न पढ़ी जाए। रमजान माह में पूरे महीने तक कुरआन और सूरह तरावीह पढ़ते रहना चाहिए। साथ ही इस महीने में ज्यादा से ज्यादा गरीबों, यतीमों और मिस्किनों की मदद करनी चाहिए। इस मौके पर सदर हाजी नेसार अहमद,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.