बिहारशरीफ, जून 26 -- मखदुमपुर राजकीय डिग्री कॉलेज में 1 से नए सत्र की पढ़ाई आधारभूत सुविधाएं की जा रहीं तैयार करायपरसुराय, निज संवाददाता। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय 3 के चौथे निश्चय उन्नत शिक्षा उज्जवल भविष्य के तहत चिन्हित करायपरसुराय प्रखंड के मध्य विद्यालय मखदुमपुर में डिग्री महाविद्यालय का संचालन किया जाएगा। इसमें एक जुलाई से नए सत्र से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इसे लेकर महाविद्यालय में आधारभूत सुविधा तैयार की जा रही है। यह भी पढ़ें- मखदुमपुर राजकीय डिग्री कॉलेज में 1 से नए सत्र की पढ़ाई तैयारी अंतिम चरण मेंमहाविद्यालय की सुविधाएं प्राचार्य रमाकांत शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों के शिक्षण कार्य के लिए चार कमरे तथा दो कमरे कार्यालय के लिए तैयार किए गए हैं। वहीं छात्रों के लिए एक, छात्राओं के लिए एक तथा प्राध्यापकों एवं क...