जहानाबाद, अप्रैल 2 -- हम पार्टी के द्वारा चलाया गया सदस्यता अभियान मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर स्थित एक निजी सभागार में हम पार्टी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को बताया गया कि पार्टी को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जोड़ें। इसके लिए गांव-गांव में घूम कर सदस्यता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार प्रखंड में काम से कम 12000 नए सदस्य बनाए जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश डांगी ने की। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार ,जिला पार्षद संगीता देवी, राष्ट्रीय सचिव पंपी शर्मा , संजय सिंह , देवेंद्र शर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.