गाजीपुर, अप्रैल 8 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। प्राथमिक विद्यालय मखदुमपुर में बुधवार को 'स्कूल चलो अभियान' कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. उपासना रानी वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान बीएसए ने 11 बच्चों का नवीन नामांकन किया और नव प्रवेशी बच्चों को पाठ्य पुस्तक, कॉपी, पेंसिल के साथ चॉकलेट वितरित किया। 'सर्व शिक्षा अभियान' के तहत निकली 'स्कूल चलो रैली' का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिकाधिक संख्य में बच्चों का नामांकन कराना और उन्हें स्कूल आने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में मेधावी बच्चों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। यूटा जिलाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने बीएसए डॉ. उपासना रानी वर्मा, सादात के बीईओ सीताराम यादव और सैदपुर के बीईओ उदय चंद राय को स्मृति चिह्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.