जहानाबाद, अप्रैल 12 -- मखदुमपुर,निज संवाददाता। मखदुमपुर स्थित गांधी मैदान में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 12 वर्ष आयु वर्ग, 14 वर्ष आयु वर्ग, 16 वर्ष और 18 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष और महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतर्गत 60 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ और 800 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। सभी वर्ग में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान लाने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। सभी सफल छात्रों को जिला स्तर पर और उसके बाद राज्य स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता का आयोजन जिला एथलेटिक्स संघ जहानाबाद के द्वारा किया गया था। इस अवसर पर समाजसेवी जीतन यादव, रंजीत कुमार, जहानाबाद एथलेटिक संघ अध्यक्ष अजीत कुमार, सचिव राजेश कुमार, सूरज कुमार, अंगद कुमार आदि उपस्थित थे। फोटो- 12 अप्रैल जेहाना- 22 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.