जहानाबाद, मई 4 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में जीविका दीदी अधिकार केंद्र का शुभारंभ हुआ। जिसका उदघाटन बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने किया। अधिकार केंद्र का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को उनके कानून में अधिकार का प्रति जागरूक करना तथा उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं कल प्राप्त करने में सहयोग प्रदान करना है। अगर महिलाओं को किसी तरह की परेशानी हो तो वह यहां शिकायत कर सकती हैं। इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि शुरू होने से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। बड़ी संख्या में महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार होती हैं। पीड़ित महिला केंद्र में आकर अपनी समस्या रख सकती हैं। यहां से महिलाओं को कानूनी सालह मिलने के साथ लैंगिक हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर बीपीएम मनोज कुमार, क्षेत्रीय स...