देहरादून, जनवरी 30 -- रुड़की। शुक्रवार को मखदुमपुर गांव में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा के समक्ष ग्रामीणों ने आधार कार्ड, सड़क निर्माण और राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतें रखीं। अधिकारियों ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में दर्जाधारी राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, एएसडीएम रुड़की अनिल कुमार शुक्ला, तहसीलदार विकास अवस्थी, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.