जहानाबाद, जून 3 -- नाले पर बने आधा दर्जन से अधिक पक्के मकानों को किया गया ध्वस्त नाला में अतिक्रमण के कारण जल निकासी की समस्या गंभीर बरसात के दिनों में जल जमाव से जूझते हैं कई वार्डों के लोग मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर नगर क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध बुधवार से अभियान शुरू किया गया। इस क्रम में मखदुमपुर बाजार के पश्चिमी इलाके में अतिक्रमण हटाया गया । जिसमें थाना के पीछे नाला और सड़क पर बनाए गए पक्के मकान को हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के लिए सीओ रंजीत कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। बुधवार को भारी सुरक्षा के बीच जेसीबी से आधा दर्जन मकानों को तोड़ा गया। यह भी पढ़ें- मखदुमपुर बाजार में अतिक्रमण के विरुद्ध चला बुलडोजर- पेज तीन के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस के मौजूदगी के कारण अतिक्रमणकारियों की एक नहीं चली। इस संबंध म...