मखदुमपुर बाज़ार में उत्साह के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
जहानाबाद, जून 21 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर बाज़ार स्थित मध्य विद्यालय के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उत्साह के साथ लोगों ने भाग लिया। सुबह से ही विद्यालय परिसर में लोग पहुंचने लगे थे। सामूहिक रूप से योग अभ्यास किया गया। इस योग शिविर की सबसे खास बात यह रही कि यह पूरी तरह से नि:शुल्क और सभी के लिए खुला था। कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से प्राणायाम और ध्यान (मेडिटेशन) का सत्र आयोजित किया गया। जिसमें लोगों को मानसिक शांति और तनाव मुक्ति के सरल उपाय सिखाए गए। योग प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को योग करें, स्वस्थ रहें का संदेश दिया और दैनिक जीवन में योग को शामिल करने के फायदे बताए। यह भी पढ़ें- मशरक में विभिन्न स्थानों पर किया गया योग इधर, मोदनगंज प्रखंड क्षेत्र के बीबीएम महाविद्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.