मखदुमपुर पुलिस ने 12 बोतल अंग्रेज़ी 31 लीटर देशी शराब किया बरामद
जहानाबाद, मई 25 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मखदुमपुर थाना की पुलिस ने अंग्रेजी एवं देसी शराब को बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली के एक व्यक्ति ट्रेन से अंग्रेजी शराब लेकर मखदुमपुर स्टेशन पर उतरा है। जिसे लेकर पुलिस ने त्वरित घेराबंदी किया, कारोबारी पुलिस को देखकर बैग छोड़कर फरार हो गया, तलाशी के दौरान पुलिस को एक बैग मिला जिसमें 12 बोतल का कुल 9 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि अवेध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आजाद बीघा गांव में छापेमारी कर 31 लीटर महुआ शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कारोबारी का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों मामलों में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.