जहानाबाद, मई 11 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चोरी की दो मोटरसाइकिलों को बरामद किया है। मखदुमपुर बाजार से एक मोटरसाइकिल 3 तारीख को चोरी हो गई थी। जिससे नवाबगंज रोड में लावारिस हालत में बरामद किया गया। वही चार दिन पहले स्टेशन के पास से आशुतोष कुमार की मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। जिसे गया कर रामपुर थाना से बरामद किया गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस लगातार छापेमारी और दबाव बना रही थी। जिसके कारण चोरों ने मोटरसाइकिल छोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...