जहानाबाद, फरवरी 7 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। स्थानीय थाने की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के पलैया मोहल्ले में छापेमारी का फरार चल रहे वारंटी मनोज मांझी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस ने मारपीट के आरोपी मोगल बिगहा गांव निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया है। साथ ही मठगंगापुर गांव में छापेमारी कर सूर्यदेव गिरी एवं अभिनंदन गिरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं पुलिस ने आकोपुर गांव निवासी रोहित कुमार उर्फ चंदन कुमार को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...