जहानाबाद, मार्च 15 -- खाली घर पाकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम घर की बीमार महिला रह रह थीं अपनी भाभी के घर जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। मखदुमपुर थाना के मखदुमपुर डीह मोहल्ले की निवासी नुरैशा खातून के घर में शनिवार की रात चोरी हो गई। अपराधियों ने उनके घर को खाली पाकर वहां से एक हजार रुपये और सोने के दो आभूषण समेत करीब ढाई लाख रुपए मूल की संपत्ति ले भागे। रविवार को इस घटना की सूचना मखदुमपुर थाने में दी गई है। थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले का अनुसंधान किया जा रहा है। इस घटना के संबंध में महिला नुरैशा खातून का कहना है कि वह बीमार हैं। उनके कमर में दर्द रहता है। उनके पड़ोस में हीं उनकी भाभी का घर है। वहीं से खाना भी आता था लेकिन परेशानी से बचने के लिए वह कुछ दिनों से अपनी भाभी के घर में ही रह रही हैं। घर...