मेरठ, अप्रैल 5 -- मखदुमपुर गंगा घाट पर दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे एक परिवार के लिए शुक्रवार का दिन जिंदगी का सबसे बड़ा दर्द बन गया। अंतिम विदाई के बाद गंगा स्नान करने उतरे चार चचेरे भाई देखते ही देखते नदी की गहराई में समा गए। शनिवार को चले सर्च ऑपरेशन में तीन युवकों के शव बरामद होने के बाद घाट पर मातम पसर गया, जबकि चौथे की तलाश अब भी जारी है। बता दें कि इंचैली थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी 100 वर्षीय भगवती के अंतिम संस्कार के लिए शुक्रवार को परिजन मखदुमपुर घाट पहुंचे थे। संस्कार के बाद परिवार के अभिषेक, हिमांशु, दीपांशु और प्रियांशु अपने साथियों के साथ गंगा में स्नान करने लगे। इसी दौरान एक किशोर के डूबने पर उसे बचाने की कोशिश में चारों युवक गहरे पानी में चले गए और लापता हो गए। देखते ही देखते घाट पर अफरा-तफरी मच गई।श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.