जहानाबाद, मार्च 22 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र के सभी छठ घाट की सफाई कराई जा रही है। लोक आस्था का महापर्व छठ रविवार को नहाए खाए से शुरू हो गया। अब समय कम है। इसे देखते हुए तेजी से छठ घाटों की सफाई कराई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र के दर्जनों ऐसे छठ घाट हैं जहां पर छठ पूजा के अवसर पर अर्ध्य अर्पण के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु लोग पहुंचते हैं। उन सभी छठ घाटों की सफाई पंचायत स्वच्छता कर्मियों के द्वारा कराई जा रही है। कुछ महत्वपूर्ण छठ घाटों पर अतिरिक्त मजदूर भी लगाए गए हैं। जैसे उदेरा स्थान धाट, टेहटा ढाव धाट, कलानौर घाट, घराउत पोखरा, धरनई सूर्य मंदिर घाट, चाढ सूर्य मंदिर घाट, सबदलपुर सूरज मंदिर घाट, सरेन सूर्य मंदिर, मीरा बिगहा घाटों पर विशेष सफाई कराई जा रही है। प्रखंड स्वच्छता सुमन गायक अनिल कुमार ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.