जहानाबाद, मार्च 8 -- नगर और प्रखंड के लिए विधायक प्रतिनिधि किया मनोनीत मखदुमपुर,निज संवाददाता। मखदुमपुर स्थित राजद प्रखंड कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह मे विधायक सूबेदार दास का नागरिक अभिनंदन किया गया। इस मौके पर अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि हमारी जीत सभी कार्यकर्ताओं की जीत है। कार्यकर्ताओं की आकांक्षा पर पूरा उतारने का प्रयास करूंगा। क्षेत्र के कोने-कोने में समान रूप से विकास करूंगा। हमारे लिए सभी वर्ग के लोग एक समान हैं। मेरा पटना स्थित आवास भी क्षेत्र के लोगों के लिए 24 घंटे खुला है। आवश्यकता पड़ने पर मेरे आवास में क्षेत्र की जनता विश्राम कर सकते हैं। विकास कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा, इसके लिए कार्यकर्ता लोग भी सजग रहे हैं। जनता की सेवा के लिए दो प्रतिनिधियों को मनोनीत किया गया है। नगर प्रतिनिधि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.