मखदुमपुर कार्यालय परिसर में लगे आरो वाटर मशीन दो साल से खराब
जहानाबाद, मई 13 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर में पेयजल की समस्या बनी हुई है। कार्यालय परिसर में शुद्ध पेयजल के लिए आरो वाटर की व्यवस्था है। लेकिन वह दो वर्षों से खराब पड़ा है। प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मियों के साथ आने वाले ग्रामीणों को भी परेशानी हो रही है। वर्तमान में कार्यालय परिसर में मात्र एक चापाकल चालू है। जिस पर दिन भर भीड़ लगी रहती है। यह भी पढ़ें- प्रखंड कार्यालय परिसर तक के चापाकल की मरम्मत नहींचापाकल की गुणवत्ता चापाकल के पानी का गुणवत्ता अच्छा नहीं है। क्योंकि निकट नाली का पानी जमा रहता है। इस परिस्थिति में प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मी लोग पानी खरीद कर पीते हैं। लेकिन ग्रामीण लोगों की परेशान बढ़ जाती है। प्रखंड कार्यालय आने वाले ग्रामीणों का कहना है कि जब प्रखंड कार्यालय की यह हालत है जहां सभी अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.