रुडकी, मार्च 23 -- मंगलौर, संवाददाता। सहकारी गन्ना विकास समिति लिब्बरहेड़ी की प्रबंध समिति की बैठक में सोमवार को मखदूमपुर और सिक्खर में नए उर्वरक बिक्री केंद्र खोलने का प्रस्ताव पास किया गया। इसके अलावा समिति की भूमि की चारदीवारी करने और भूमि भराव कराने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। समिति की अध्यक्ष नीशू राठी की अध्यक्षता में चीनी मिलों से समिति का विकास अंशदान प्राप्त करने और पुराना ऋण वसूलने पर भी चर्चा हुई। साथ ही, मृतक कृषकों के आश्रितों को गन्ना मूल्य भुगतान प्राथमिकता पर कराने का निर्णय लिया गया। गन्ने की नई उन्नत प्रजातियों को बढ़ावा देने और समय पर खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...