फिरोजाबाद, दिसम्बर 10 -- थाना मक्खनपुर क्षेत्र में बुधवार प्रातः एक लोडर वाहन पलटने से एक किशोर की मौत हो गई। उसका नाना घायल हो गया। वह जसवंत नगर पैंठ में जा रहे थे। जनपद हाथरस के थाना सादाबाद क्षेत्र निवासी शैलेंद्र का 13 वर्षीय पुत्र अंशु अपने नाना के यहां आया था। उसके नाना रमेश चंद्र थाना रजावली क्षेत्र के गांव जरारा में रहते हैं। वह 15 दिन पूर्व आया था। वह बुधवार को अपने नाना के साथ बकरा बेचने जनपद इटावा के जसवंत नगर पैंठ में लोडर वाहन से जा रहा था। तभी रास्ते में थाना मक्खनपुर क्षेत्र के मोहम्मदपुर नवादा के समीप एक मैक्स गाड़ी ने लोडर वाहन में कट मार दिया। जिससे लोडर वाहन पलट गया। लोडर वाहन के नीचे अंशु दबकर घायल हो गया। लोगों ने किसी तरह अंशु को बाहर निकाला। ट्रोमा सेंटर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.