फिरोजाबाद, मार्च 10 -- थाना मक्खनपुर क्षेत्र के सिक्सलेन बाईपास स्थित सांती के समीप तेज गति से आ रही एक बाइक असंतुलित होकर खाई में गिर गई। हादसे में पुत्र की मौत हो गई। पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। नेशनल हाईवे की एम्बुलेंस दोनों को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आई जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद पुत्र को मृत घोषित कर दिया जबकि पिता का उपचार जारी है। थाना जसराना क्षेत्र के गांव मदनपुर निवासी सुनील कुमार 44 वर्ष पुत्र मलखान सिंह अपने 22 वर्षीय पुत्र दीपक के साथ बाइक से टूंडला स्थित कैंसर हॉस्पिटल में दवा लेने के लिए आया था। दवा लेने के पश्चात वह वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान थाना मक्खनपुर नए बाईपास स्थित सांती के समीप उनकी बाइक असंतुलित होकर खाई में गिर गई। जिसके फल स्वरूप दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा ...