फिरोजाबाद, अप्रैल 11 -- मक्खनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम सड़क हादसे में 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। शनिवार सुबह मोर्चरी पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली। पुलिस ने पोस्टर्माटम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। साइकिल सवार एक वृद्ध मक्खनपुर से शिकोहाबाद की ओर जा रहा था। गांव इंदरई के निकट साइकिल सवार में सड़क को पार कर रहा था, उसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। जिससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। शनिवार को मक्खनपुर सदर बाजार सुआ देवी धर्मशाला के निकट निवासी इश्तियाक ने अपने साले सलीम पुत्र नजर मोहम्मद के रूप में शव की शिनाख्त कर ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...