समस्तीपुर, जनवरी 28 -- रोसड़ा, । प्रखंड के महम्मदपुर गांव में किसानों को आधुनिक खेती के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष कृषि जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कोर्टेवा एग्रीसाइंस के बैनर तले किया गया, जिसमें महती संख्या में किसानों ने भाग लेकर नई कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अनुमंडल कृषि पदाधिकारी हरे राम सिंह मौजूद थे। कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञ डॉ. अमित कुमार ने मक्के की खेती में ड्रोन तकनीक के उपयोग पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मक्के की फसल बढ़ने के बाद खेतों में कीटनाशक और दवाइयों का छिड़काव पारंपरिक तरीकों से करना कठिन होता है, लेकिन ड्रोन तकनीक से यह कार्य कम समय और कम लागत में किया जा सकता है। इससे पानी, श्रम, समय और संसाधनों की बचत होती है तथा फसलों को क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.